बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING: दिल्ली में बिहार की सियासत गरमाई, लालू, तेजस्वी से मिलने मीसा भारती के घर पहुंचे राहुल गांधी

BIG BREAKING: दिल्ली में बिहार की सियासत गरमाई, लालू, तेजस्वी से मिलने मीसा भारती के घर पहुंचे राहुल गांधी

DELHI:  राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलने के लिए शुक्रवार को देर शाम राहुल गांधी पहुंचे। राहुल गांधी लालू यादव और तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे हैं।  बता दें कि, दोनों के बीच यह मुलाकात दिल्ली स्थित मीसा भारती के सरकारी आवास पर हो रही है।

सूत्रों की मानें तो, राहुल गांधी और लालू यादव के बीच बिहार में मंत्रीमंडल विस्तार और INDIA गठबंधन के मजबूती पर चर्चा हो सकती है। साथ ही नीतीश कुमार को INDIA का संयोजक बनाने पर भी चर्चा की संभावना है।

जानकारी अनुसार लालू यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी बैठक के बाद साथ में रात्रि भोज भी करेंगे। बताया जा रहा कि रात्रि भोज के लिए विशेष तौर पर बिहारी व्यंजन का प्रबन्ध किया गया है।

वहीं सूत्रों के मुताबिक लालू यादव खुद ही अपने हाथ से मटन बनाकर राहुल गांधी को खिलाएंगे। बताया जा रहा कि राहुल गांधी की बहुत दिन से लालू यादव के हाथ से मटन खाने की इच्छा थी। वहीं सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी के खाने के लिए बिहार से मटन ले जाया गया है। 





Suggested News