बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Big breaking : राजद विधायक समता देवी को झारखंड प्रशासन ने किया क्वारेंटाइन, लालू यादव से मिलने गईं थीं रांची

Big breaking :  राजद विधायक समता देवी को झारखंड प्रशासन ने किया क्वारेंटाइन, लालू यादव से मिलने गईं थीं रांची

Patna/Ranchi : अभी-अभी झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां गया के बाराचट्टी से राजद विधायक समता देवी को झारखंड प्रशासन की ओर से कोविड प्रोटोकॉल के तहत 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार विधायक समता देवी राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलने रांची पहुंची थी। रांची के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अखिलेश सिन्हा ने बताया कि वे  बिना परमिशन लिए  रांची पहुंची थी। कोविड प्रोटोकॉल के तहत उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन किया गया है।

बता दें झारखंड सरकार द्वारा कोविड संक्रमण को देखते हुए दूसरे प्रदेश से आने वाले लोगों के लिए 14 दिनों तक क्वारेंटाइन किये जाने का नियम बनाया है। समता देवी को इसी नियम के तहत क्वारेंटाइन किया गया है। 

गौरतलब है कि इससे पहले लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव उनसे मिलने रांची पहुंचे थे। जिसके बाद झारखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी द्वारा सवाल खड़े किये गये थे। बवाल मचने के बाद राज्य सरकार द्वारा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने को लेकर तेजप्रताप के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। 

Suggested News