बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिग ब्रेकिंग: राजद ने कांग्रेस से गोपालगंज सीट छीनी, दोनों सीट पर RJD के कैंडिडेट घोषित....

बिग ब्रेकिंग: राजद ने कांग्रेस से गोपालगंज सीट छीनी, दोनों सीट पर RJD के कैंडिडेट घोषित....

पटना. बिहार में दो सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए महागठबंधन के दलों ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। दोनों ही सीट पर राजद के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। मोकामा से राजद के पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिया गया था। अब गोपलगांज सीट पर भी उम्मीदवार का ऐलान हो गया है। राजद के मोहन कुमार गुप्ता को टिकट मिला है। इस तरह से राजद ने कांग्रेस से गोपालगंज विधानसभा की सीट छीन ली है। 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की तरफ से गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आसिफ गफ्फूर चुनावी मैदान में उतरे थे। लेकिन इस बार उपचुनाव में राजद ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर नामांकन की प्रक्रिया जारी है, वोटिंग 3 नवंबर को होगी। मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज सीट पर नीतीश कुमार की जदयू, हम और वाम दल ने पहले ही राजद को सीट देने की सहमति जता दी थी। इसके बाद कांग्रेस को भी समर्थन करना पड़ा। अब दोनों सीटों पर राजद का सीधा मुकाबला बीजेपी से होगा। मोकामा सीट जहां आरजेडी का गढ़ मानी जाती है। वहीं, गोपालगंज सदर सीट पर बीजेपी की अच्छी पकड़ है। भाजपा के दिवंगत विधायक सुभाष सिंह यहां से लगातार चार बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते हैं। 

गोपालगंज सदर सीट पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता सुभाष सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। पिछले कुछ दशकों के चुनाव पर नजर डालें तो गोपालगंज में अक्सर मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही रहा है। पिछले दिनों उपचुनाव की घोषणा के बाद कयास लगाए जा रहा था कि महागठबंधन में गोपालगंज सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार उतारा जा सकता है। हालांकि अब कांग्रेस का पत्ता कट गया है। यहां से राजद के उम्मीदवार मोहन कुमार गुप्ता को टिकट दिया गया है।


Suggested News