बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : सासाराम में वज्रपात की चपेट में आने से दो सगे भाई की मौत, घर में मचा कोहराम

बड़ी खबर : सासाराम में वज्रपात की चपेट में आने से दो सगे भाई की मौत, घर में मचा कोहराम

Sasaram : अभी-अभी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के अगरेर के नेकरा गांव में दो सगे भाई 38 वर्षीय लालबालू सिंह और 26 वर्षीय प्रदीप कुमार तेज बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े थे। उसी दौरान आकाश से बिजली गिरी। 

बताया जा रहा है कि आकाश से गिरी बिजली की चपेट में दोनो भाई आकर बुरी तरह से झुलस गए और उनकी मौत हो गई। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से गांव में भी मातम का माहौल व्याप्त है। 

सासाराम से राजू कुमार की रिपोर्ट



Suggested News