बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशांत सिंह राजपूत की मेडिकल पर्ची में दोनों बहनों ने किया था फर्जीवाड़ा, कोर्ट ने कहा सबूत हैं

सुशांत सिंह राजपूत की मेडिकल पर्ची में दोनों बहनों ने किया था फर्जीवाड़ा, कोर्ट ने कहा सबूत हैं

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। मुंबई उच्च न्यायालय ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मेडिकल पर्ची में कथित रूप से फर्जीवाड़ा करने के कथित आरोप को लेकर उनकी दोनों बहनों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी को लेकर खासकर प्रियंका सिंह के खिलाफ केस खारिज करने से इंकार कर दिया है। बांद्रा पुलिस ने पिछले साल 7 सितंबर को राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर दोनों बहनों प्रियंका सिंह , नीतू सिंह व दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार के विरुद्ध मेडिकल पर्ची में कथित रूप से फर्जीवाड़ा करने के आरोप पर प्राथमिकी दर्ज की थी। 

इस सिलसिले में मुंबई उच्च न्यायालय ने कहां है कि प्रियंका सिंह के खिलाफ प्रथम दृष्टया सबूत हैं लेकिन नीतू सिंह के खिलाफ मामला नहीं दिखता है न्यायमूर्ति एसएस शिंदे और न्यायमूर्ति एम एस कार्निक के खंडपीठ ने जहां एक तरफ नीतू सिंह के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी खारिज कर दी वही प्रियंका सिंह के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को खारिज न करते हुए कहा है "हमारा सुविचारित मत है कि याचिकाकर्ता मीतू सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी नहीं टिकती है" अदालत ने कहा 'लेकिन याचिकाकर्ता प्रियंका सिंह के खिलाफ प्राथमिकी रद्द नहीं की जाती है क्योंकि हमें प्रथम दृष्टया पाया कि यह मामला बनता है। पीठ ने कहा कि उसका फैसला प्राथमिकी की जांच करने अपने हिसाब से उपयुक्त रिपोर्ट जमा करने में जांच एजेंसी के लिए कोई रुकावट नहीं बनेगा। 

गौरतलब है कि दिवंगत अभिनेता राजपूत की दोनों बहनों ने मेडिकल पर्ची में कथित रूप से फर्जीवाड़ा का आरोप लगने के बाद दर्ज प्राथमिकी को खारिज करने की मांग करते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। मामले में दोनों बहनों के खिलाफ रिया चक्रवर्ती ने केस दर्ज कराया था

Suggested News