बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना पुलिस लाइन घटना के बाद बड़ा फैसला, 4941 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

पटना पुलिस लाइन घटना के बाद बड़ा फैसला, 4941 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

PATNA :  पटना पुलिस लाइन में उपद्रव के बाद पुलिसकर्मियों के बड़े पैमाने पर तबादले किये गये हैं। पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार की देर शाम 4941 पुलिसकर्मियों का तबादला किया। 

कई नेताओं और अधिकारियों के अंगरक्षकों का भी ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा 11 सार्जेंट मेजर का भी तबादला किया गया है। पटना में तैनात दो सार्जेंट मेजर को भी बदला गया है। बिहार दो सार्जेंट मेंजर को पटना बुलाया गया है।

 जिन लोगों ने जोनल टर्म पूरा कर लिया है उनको स्थानांतरित किया गया है। लंबे समय से एक जगह जमे पुलिसकर्मियों को बदल दिया गया है।

Suggested News