बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश का बड़ा फैसला, बीजेपी कोटे से नंद किशोर यादव होंगे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष...

सीएम नीतीश का बड़ा फैसला, बीजेपी कोटे से नंद किशोर यादव होंगे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष...

PATNA: बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विश्वास मत पहले ध्वनि मत से और बाद में वोट के जरिए 129 विधायकों के समर्थन से पास हो गया है। वोटिंग से ठीक पहले नीतीश के भाषण के दौरान विपक्ष के सदस्य सदन से वॉकआउट कर बाहर चले गए। पार्टियों के हिसाब से सरकार को 128 विधायकों का समर्थन था लेकिन उसे 129 वोट पड़े। वहीं राजद कोटे से स्पीकर अवध बिहार चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर भी वोटिंग हुआ इसके दौरान सरकार के समर्थन में 125 विधायक खड़े हुए वहीं विपक्ष में 112 विधायकों के वोट मिले। जिसके बाद अवध बिहारी चौधरी अध्यक्ष पद से हटा दिए गए।

वहीं ताजा मिली जानकारी के अनुसार कल यानि 13 फरवरी को 10 बजे बीजेपी कोटे से नंद किशोर यादव विधान सभा के अध्यक्ष बनेंगे। विधानसभा के नए अध्यक्ष को उपाध्यक्ष महेश्वरी हजारी शपथ दिलाएंगे जिसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू होगी। नंद किशोर यादव बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। 

बिहार विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। वहीं राजद के तीन विधायक जदयू के समर्थन में आ गए हैं। जिसको लेकर जदयू ने बड़ा बयान दिया है। 

जदयू नेता अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार की नीतियों से प्रभावित होकर तीन विधायक इधर आये हैं। वे हमारे विधायक तोड़ने में लगे थे, खुद उनके ही विधायक हमारे साथ चले आये। आगे कुछ और भी आ सकते हैं। हमलोगों ने तो बस अपने विधायकों को रिटेन किया।

Suggested News