बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ा खुलासा : पटना के बड़े व्यवसायी ने पहले अपनी पत्नी, बेटी, बेटे को मारी गोली, फिर खुद सर मेें गोली मार दी जान

बड़ा खुलासा : पटना के बड़े व्यवसायी ने पहले अपनी पत्नी, बेटी, बेटे को मारी गोली, फिर खुद सर मेें गोली मार दी जान

PATNA : पटना के किदवईपुरी में आज सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की जो लाश बरामद हुई है। उसमें बड़ा खुलासा हुआ है। पटना सिटी एसपी के अनुसार मृतक निशांत सर्राफ ने पहले अपनी पत्नी अलका सर्राफ, पुत्री अन्नया सर्राफ और बेट ईशांत सर्राफ को पहले गोली मारी फिर उसके  बाद पिस्टल से अपने सर में गोली मार जान दे दी। 

जिसमें निशांत उसकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई है जबकि पुत्र गंभीर रुप से घायल है। पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जाता है कि पूरा परिवार चार दिन पहले ही कही से घूमकर आयाा था। तभी से पत्नी के साथ अनबन चल रही थी। परिजनों के अनुसार बीती रात तक हालांकि सबकुछ सामान्य था। पूरा परिवार साथ में खाना खाकर सोया था। आज सुबह यह घटना हुई है। 

बताया जा रहा है कि मृतक निशांत पटना का बड़ा व्यवसायी है। उसकी पटना के खेतान मार्केट में दुकान है। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News