बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शहरी निकाय के चुनाव से पहले मुजफ्फरपुर में बड़ी लापरवाही, मतदाता सूची में जोड़े तीन विदेशी नागरिक का नाम

शहरी निकाय के चुनाव से पहले मुजफ्फरपुर में बड़ी लापरवाही, मतदाता सूची में जोड़े तीन विदेशी नागरिक का नाम

पटना. बिहार में सितंबर-अक्टूबर में शहरी निकाय का चुनाव होने की संभावना है। इसके संकेत बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने दिये हैं। लेकिन इस चुनाव की तारिख के ऐलान से पहले मुजफ्फरपुर में मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आयी है। यहां वार्ड नंबर 20 में तीन विदेशी नागरिक का नाम है। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है। वहीं इसकी खबर लगते ही प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गयी।

मुजफ्फरपुर के सूतापट्टी के वार्ड नंबर-20 की मतदाता सूची में तीन विदेशी नागरिक का नाम है। मतदाता सूची के अनुसार वार्ड 20 में गृह संख्या-71 में तीन विदेशी नागिरक रह रहे हैं। गृह संख्या 71 में गेरी क्लौडे लोबो (पिता विवियन चार्च्स लोबो) अपनी पत्नी आना लोबो और बेटे शोने चार्ल्स लोबो के साथ रहते हैं। गेरी क्लौडे लोबो की उम्र 46 वर्ष, उसकी पत्नी की 44 और बेटे की उम्र 22 वर्ष बतायी गयी है। साथ ही इस गृह संख्या में नीशु गुप्ता पति निलेश कुमार का भी नाम दर्ज है।

बिहार में नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायतों के पांच साल का कार्यकाल पिछले माह जून में ही समाप्त हो चुका है। शहरी निकायों की कमान प्रशासक को मिलेगी या प्रशासक पर्षद को, इस पर भी अभी तक अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहरी निकायों में चुनाव तक प्रशासक पर्षद को कमान सौंपी जा सकती है। वहीं इस चुनाव को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर ने संकेत दिये हैं कि सितंबर-अक्टूबर में यह चुनाव होने की संभावना है।

ये है मतदाता सूची में नाम

Suggested News