बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : बेगूसराय बालिका गृह की 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मचा हड़कंप

बड़ी खबर : बेगूसराय बालिका गृह की 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मचा हड़कंप

BEGUSARAI : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां बालिका गृह में बंद एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि बालिका गृह में बंद एक 10 वर्षीय बच्ची की आज सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

बालिका गृह के सुपरिटेंडेंट का कहना है कि अचानक सुबह-सुबह बच्ची कंपकंपाने लगी। जिसके बाद उसे फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि 13 जून 2017 को उसे खगड़िया जिले से लाया गया था।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया आगे की कार्रवाई में जुटी।  

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News