बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे को लेकर बड़ी खबर, वोटों की गिनती शरू, इतिहास रचने के करीब द्रुपदी मुर्मू

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे को लेकर बड़ी खबर, वोटों की गिनती शरू, इतिहास रचने के करीब द्रुपदी मुर्मू

DESK. राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती गुरुवार को हो रही है. संसद भवन में बनाए गए मतगणना केंद्र में वोटों की गिनती का काम शुरू हो चुका है. देश के सभी राज्यों से पहले ही मतपेटियां दिल्ली लाई जा चुकी हैं. मतगणना के शुरुआती रुझान आने के पहले ही तय माना जा रहा है कि मुर्मू करीब 60 प्रतिशत वोटों के साथ जीत हासिल कर लेंगी. उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को रेस से बाहर माना जा रहा है. वावजूद इसके देखने वाली बात होगी कि यशवंत को कुल कितना वोट मिलता है क्योंकि वे विपक्ष के साझा उम्मीदवार थे. 

इस बीच सूत्रों के अनुसार गुरुवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी द्रौपदी मुर्मू से मिलने जा सकते हैं. वे मुर्मू से दिल्ली में मुलाकात कर सकते हैं. दरअसल उनकी मुलाकात को बधाई देने के तौर पर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि मुर्मू की जीत के बाद बधाई देने के लिए पीएम मोदी खुद मुर्मू के आवास पर जा सकते हैं. 

देश को 15वें राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू का मिलना तय माना जा रहा है. ऐसे में उनके ओडिशा स्थित गांव में भी जश्न का माहौल है. उनके गांव में लोग सुबह से ही ढोल नगारों के साथ मुर्मू की संभावित जीत की ख़ुशी मानाने लगे हैं. 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल खत्म होने के बाद अगर मुर्मू जीतती हैं तो वह देश की अगली राष्ट्रपति का कार्यभार संभालेंगी. 


Suggested News