बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : बाढ़ कोर्ट में पेशी के बाद अनंत सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा गया पटना बेउर जेल

बड़ी खबर : बाढ़ कोर्ट में पेशी के बाद अनंत सिंह को न्यायिक हिरासत में  भेजा गया पटना बेउर जेल

PATNA : अभी-अभी एक बड़ी खबर बाढ़ से आ रही है। जहां कोर्ट में पेशी के बाद बाहुबली विधायक अनंत सिंह  को न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया गया है। पटना पुलिस अंनत सिंह को लेकर पटना बेउर जेल के लिए निकल पड़ी है। पेशी दौरान पटना पुलिस ओर से रिमांड की कोई मांग नहीं की गई। जिसके बाद कोर्ट ने विधायक अनंत सिंह को न्यायिक हिरासत में  बेउर जेल भेजने का आदेश दिया। 


बता दें कि मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली से पटना लाया गया था। बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह और दानापुर के एएसपी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में गई पुलिस की टीम ने  विधायक अनंत सिंह को दिल्ली की साकेत कोर्ट से 2 दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पटना पहुंची थी। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच आज अनंत सिंह को बाढ़ कोर्ट में पेश किया गया था।  

गौरतलब है कि 17 अगस्त से लगातार अनंत सिंह पुलिस के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रहे थे। फरारी के दौरान अनंत सिंह ने कई बार वीडियो जारी कर अनंत सिंह ने कहा था वे बिहार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेंगे। उनका भरोसा कोर्ट पर है। वे कोर्ट में ही आत्मसमर्पण करेंगे। अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।

बता दें कि अनंत सिंह के पैतृक आवास पर 16 अगस्त को हुई छापेमारी में एक एके 47 और हैंडग्रेनेड बरामद हुआ था। जिसको लेकर अनंत सिंह के खिलाफ यूएपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद से वे लगातार फरार चल रहे थे।

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News