बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिह के हत्यारे की फांसी की सजा उम्र कैद में बदली, जल्द होगा रिहा

बड़ी खबर : पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिह के हत्यारे की फांसी की सजा उम्र कैद में बदली, जल्द होगा रिहा

NEWS4NATION DESK : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को माफ करते हुए उसे उम्र कैद में बदल दिया गया है। पंजाब सरकार के अनुरोध पर केंद्रसरकार ने यह आदेश दिया है। 

राजोआना उम्रकैद की सजा पूरी कर चुका है। इसलिए उसकी जल्द ही रिहाई की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार पंजाब सरकार के अनुरोध पर पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आठ कैदियों की रिहाई को मंजूरी दी थी जिसमें बलवंत सिंह राजोआना भी शामिल है। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ प्रशासन को इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।

बता दें 31 अगस्त,1995 को चंडीगढ़ में सचिवालय के सामने मानव बम ने बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी। हमले में कुल 17 लोग मारे गए थे। राजोआना बेअंत सिंह की हत्या की साजिश में शामिल था। इस मामले में अदालत ने 2007 में राजोआना को फांसी की सजा सुनाई थी। लेकिन सिख संगठन लगातार उसकी रिहाई की मांग कर रहे थे।

Suggested News