बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : बिहार प्रशासनिक सेवा के 26 अधिकारियों का IAS में प्रमोशन, आदेश जारी

बड़ी खबर : बिहार प्रशासनिक सेवा के 26 अधिकारियों का IAS में प्रमोशन, आदेश जारी

पटना. बिहार प्रशासनिक सेवा के 26 अधिकारियों का आईएएस में प्रमोशन हुआ है। इसके लिए केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की है। इसमें 2018 की चयन सूची के अनुसार 13 अधिकारियों और 2019 की चयन सूची के अनुसार 13 अधिकारियों को आईएएस में प्रमोशन किया गया है।

2018 के चयन सूची के अनुसार बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमरेंद्र कुमार विजय कुमार सिंह, पंकज कुमार, एस.एम. कैसर सुल्तान, मिथिलेश कुमार साहू, सुमन कुमार, आशुतोष कुमार वर्मा, दुर्गा नंद झा राम शंकर, विनय कुमार, प्रवीण कुमार गुप्ता, रमेश कुमार झा और गजेंद्र कुमार मिश्रा को आईएएस में प्रमोशन किया गया है।

वहीं 2019 की चयन सूची के अनुसार बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजेश चौधरी, यशस्पति मिश्रा, सर्ब नारायण यादव, कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव, दिनेश कुमार राय, बीरेंद्र प्रसाद, अरुण कुमार ठाकुर, मो. नैयर इकबाल, नवल किशोर, रवि भूषण, कपिलेश्वर मंडल, मिनेंद्र कुमार और राकेश कुमार को आईएएस में प्रमोशन किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम 1954 के नियम 8(1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिहार राज्य सिविल सेवा से चयनित 26 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में भारत सरकार द्वारा निर्धारित रिक्तियों के संबंध में परामर्श करके नियुक्त किया गया है। इसके लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के नियम के तहत राज्य सरकार को आगामी आदेश तक परिवीक्षा पर 2018 एवं 2019 की वर्षवार चयन सूची एवं बिहार संवर्ग को आवंटित करने का निर्देशित किया गया है।

Suggested News