बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : SDO की फेक फेसबुक आईडी बनाकर की जा रही थी ठगी, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर : SDO की फेक फेसबुक आईडी बनाकर की जा रही थी ठगी, जांच में जुटी पुलिस

NAWADA : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां सदर एसडीओ की फेसबुक आईडी से ठगी की कोशिश की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। जांच करने पर पता चला कि सदर एसडीओ की फेक फेसबुक आईडी बनाई गई है। पुलिस मामले की   जांच में जुटी है। 

बताया जा रहा है कि जिला के सदर एसडीओ अनूप कुमार के फेसबुक आईडी से इलाज के नाम पर पैसे की मांग की गई। जिसकी जानकारी मिलते ही एसडीओ ने इसकी जांच कराई। जांच में यह बात सामने आई कि उनके नाम से फेक फेसबुक आईडी बनाई गई है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति के इलाज के नाम पर सदर एसडीओ के फेसबुक आईडी से 2 हजार रुपए मदद का आग्रह किया गया था।

इस बात की जानकारी मिलते ही कुछ लोग सदर एसडीओ के मिले। लोगों से जानकारी मिलने के बाद एसडीओ दंग रह गए। उन्होंने तुरंत इस मामले की जांच करवाई। जांच में पता चला कि उनके नाम पर फेक फेसबुक आईडी बनाई गई है। 

जिसके बाद एसडीओ ने  थाने में मामला दर्ज कराया। फेसबुक आईडी बनाने वाले की खोज की जा रही है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News