बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

करणी सेना अध्यक्ष की हत्या में बड़ा पेंच... पूर्व सीएम अशोक गहलोत और डीजीपी के खिलाफ शिकायत, जानिए क्या है इनका मर्डर कनेक्शन

करणी सेना अध्यक्ष की हत्या में बड़ा पेंच... पूर्व सीएम अशोक गहलोत और डीजीपी के खिलाफ शिकायत, जानिए क्या है इनका मर्डर कनेक्शन

DESK. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में एक बड़ा पेंच सामने आया है. उनकी हत्या के मामले में जो शिकायत दर्ज कराई गई है उसमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य के डीजीपी का नाम शामिल है. स मामले में सुखेदव सिंह की पत्नी ने एफआईआर दर्ज कराई है. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या दो दिन पहले जयपुर में हुई थी. उनके घर में घुसकर उन्हें ताबड़तोड़ गोली मारी गई थी. 

सुखदेव सिंह की पत्नी शीला शेखावत ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें पुलिस ने यूएपीए के तहत केस दर्ज किया है। इस एफआईआर में ये शिकायत की गई है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की सुरक्षा को लेकर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गेहलोत व पुलिस महानिदेशक को लिखित में अवगत कराने के साथ ही सुरक्षा की मांग की गई थी। लेकिन उनके पति को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। इसी कारण उनकी हत्या हुई है।

एफआईआर में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने कहा कि पंजाब पुलिस ने इसी साल 14 फरवरी को राजस्थान के डीजीपी को एक पत्र लिखकर बताया था कि सुखदेव सिंह के मर्डर की साजिश चल रही है। लेकिन इतनी जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस ने कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई।

5 दिसंबर मंगलवार को  सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से मिलने के बहाने आए हथियारों से लैस बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान तो कर ली है। लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Suggested News