बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड में बड़ा सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 4 गंभीर रुप से घायल

झारखंड में बड़ा सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 4 गंभीर  रुप से घायल

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां सड़क हादसे में चार लोग गंभी र रुप से घायल हो गए है। सभी  घायलों को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घटना जिले के चन्हो थाना क्षेत्र के चान्हो पंडरी में NH-75 पर हुई है। 

बताया जा रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर के नियंत्रण खोने से एक पेड़ से जा टकराई। इस घटना में कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच सभी घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेजा। 

बताया जा रहा है कि कार गढ़वा से रांची जा रही थी और उसमें चार लोग सवार थे। 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट 

Suggested News