बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 24 फरवरी से, कैबिनेट की बैठक में फैसला, सुशील मोदी पेश करेंगे बजट

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 24 फरवरी से, कैबिनेट की बैठक में फैसला, सुशील मोदी पेश करेंगे बजट

PATNA: 24 फरवरी से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरु होने जा रहा है। यह बजट सत्र 31 मार्च तक चलेगा। इस दौरान विधानमंडल की 22 बैठकें होंगी।

मंगलवार को हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में इसका फैसला लिया गया है।बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरूआत राज्यपाल फागू चौहान के अभिभाषण से होगी।

24 फरवरी से 31 मार्च तक चलने वाले सत्र में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी राज्य का बजट पेश करेंगे। सत्र के दौरान ही बिहार का आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जायेगा।

बताया गया है कि बजट सत्र के दौरान होली का पर्व होने के कारण 7 से 15 मार्च तक सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में कई और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।


Suggested News