बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म....इन 19 एजेंडों पर लगी मुहर..सूखा प्रभावित किसानों के खाते जाएगी 3-3 हजार की राशि

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म....इन 19 एजेंडों पर लगी मुहर..सूखा प्रभावित किसानों के खाते जाएगी 3-3 हजार की राशि

PATNA: नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है।आज की बैठक में 19 एजेंडों पर मुहर लगी है।आयुष डॉक्टरों को हर चार साल पर मिलेगा डायनेमिक एसीपी...सरकार डायनेमिक एसीपी का लाभ देगी। हर 4 साल के अंतराल पर एसीपी मिलेगा। इस पर भी कैबिनेट की मुहर लग गई। इसके दायरे में यूनानी, होमियोपैथी और आयुर्वेदिक चिकित्सक शामिल हैं। 

बिहार कैबिनेट ने सूखाड़ प्रभावित इलाकों को लेकर बड़ा फैसला किया है।18 जिलों के 102 प्रखंड के  896 पंचायत  सूखा प्रभावित घोषित किए गए हैं। उस क्षेत्र के किसानों को  मिलेगा 3-3 हजार रू की राशि।बिहार कैबिनेट ने सूखा प्रभावित प्रखंड़ों के 900 करोड़ रिलीज कर दिए हैं।बाढ़ राहत की तरह अब सुखाड़ राहत भी मिलेगी।किसानों के खाते में बिहार सरकार 3-3 हजार रू उनके खाते में भेजेगी।

जल संसाधन विभाग के जूनियर इंजीनियर के मानदेय में इजाफा किया गया है।सभी को 3-6 हजार का होगा लाभ।बिहार कैबिनेट ने मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।जहां 3 साल से काम कर रहे कनीय अभियंताओं को 3 हजार प्रतिमाह की वृद्धि होगी, वहीं 6 साल से काम कर रहे अभियंताओं को 6 हजार रुपए प्रतिमाह की वृद्धि का लाभ मिलेगा।

 पर्यावरण संरक्षण को लेकर नई नियमावली को कैबिनेट ने मंजूरी दी है।।इसके अलावा जलवायु के अनुकूल कृषि कार्यक्रम पर 60.65 करोड़ नीतीश सरकार खर्च करेगी। चालू वित्तीय वर्ष में 13.93 करोड़ की राशि होगी खर्च।पंचायत सरकार भवन के लिए 72 करोड़ रू जारी किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा अभियान के लिए 67 करोड़ रू को बिहार कैबिनेट ने रिलीज किया है इसके साथ कैबिनेट आयुष डॉक्टरों को तोहफा दिया है। 

Suggested News