बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कैडर के 7 IPS अफसर इस साल होंगे रिटायर, इनमें से 3 DG व 3 DIG हैं शामिल,देखें लिस्ट....

बिहार कैडर के 7 IPS अफसर इस साल होंगे रिटायर, इनमें से 3 DG व 3 DIG हैं शामिल,देखें लिस्ट....

PATNA: इस साल बिहार कैडर के कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रिटायर कर जायेंगे। इनमें से 3 डीजी रैंक के अधिकारी शामिल हैं।डीजी रैंक में जो 3 अधिकारी 2021 में रिटायर हो रहे उनमें से 1 केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वहीं डीआईजी रैंक के भी 3 अधिकारी 2021 में सेवानिवृत होने वाले हैं।जबकि एसपी रैंक के एक आईपीएस 2021 में रिटायर होंगे। बिहार कैडर के 206 अफसरों में से 7 अधिकारी साल के अंत-अंत तक सेवानिवृत हो जायेंगे। 

DG रैंक के तीन अफसर होंगे रिटायर

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए कुमार राजेश चंद्र जो डीजी रैंक के हैं वे 2021 के अंतिम दिन रिटायर होंगे। वही डीजी दिनेश सिंह बिष्ट जो खेलकूद प्राधिकरण के डीजी हैं वे भी 30 नवंबर 2021 को सेवानिवृत्त होंगे. बिहार के वर्तमान डीजीपी संजीव कुमार सिंघल 31अगस्त 2021 को रिटायर होंगे. इस तरह से डीजी रैंक के तीन अफसर इस साल सेवानिवृत हो जायेंगे। 

DIG रैंक के तीन अफसर भी होंगे सेवानिवृत 

 डीआईजी रैंक में विजिलेंस के डीआईजी शंकर झा 31 जुलाई 2021 को रिटायर होंगे. आर्थिक अपराध इकाई के डीआईजी शिव कुमार झा 31 मार्च 2021 को सेवानिवृत होंगे। डीआईजी सिक्योरिटी अशोक कुमार  30 जून 2021 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ये तीनों डीआईजी बिहार पुलिस सेवा से आईपीएस रैंक में प्रोन्नत हुए थे। वहीं एसपी रैंक में बीएमपी- 4 के कमांडेंट धीरज कुमार 30 नवंबर 2021 को सेवानिवृत्त होंगे.



Suggested News