बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेज की सूली पर चढ़ी विवाहिता, एक साल पहले हुई थी शादी

दहेज की सूली पर चढ़ी विवाहिता, एक साल पहले हुई थी शादी

MASAURHI : एक साल पहले वह जीवन के बेहतर सपने लिए शादी कर अपने ससुराल आई थी, लेकिन उसे पता नहीं था कि बेहतर जिंदगी का सपना एक साल में टूट जाएगा। दहेज लोभियों की लालच का शिकार एक विवाहिता को उठाना पड़ा है। शुक्रवार को महिला का शव घर के पंखे से लटकता हुआ मिला है। महिला के परिवार का आरोप है कि ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर शव पंखे से लटका दिया है। फिलहाल महिला के शव को पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्ट मार्टम के बाद ही यह स्प्षट हो सकेगा कि विवाहिता की मौत कैसे हुई है। 

मामला मसौढ़ी थाना के केलहुचक मोहल्ले का बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक साल पहले युवती की शादी हुई थी, जिसके बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। लड़की के परिजनों ने बताया कि दहेज नहीं मिलने के कारण उसके साथ मारपीट की जाती थी। उनका आरोप था कि ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी है। फिलहाल इस घटना के बाद युवती के ससुराल का पूरा परिवार फरार है।

मामले में पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह दहेज हत्या का मामला लग रहा है। जिसमें विवाहिता के ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।



Suggested News