बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR : नाथनगर स्टेशन के पास राघोपुर के बदमाशों ने किया लूट का प्रयास, गोलीबारी में एक गंभीर

BIHAR : नाथनगर स्टेशन के पास राघोपुर के बदमाशों ने किया लूट का प्रयास, गोलीबारी में एक गंभीर

आरोपित के दोस्त को नाथनगर पुलिस ने लिया हिरासत में

BHAGALPUR : नाथनगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के नजदीक बुधवार रात साढ़े दस बजे राघोपुर के पांच छह बदमाशों ने एक स्थानीय मोमिनटोला के राहगीर का मोबाइल छिनतई का प्रयास करने के दौरान उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल राहगीर की पहचान मोमिनटोला निवासी मो.अल्तमस के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह प्लेटफॉर्म के पास पर बैठकर अपना मोबाइल चला रहा था तभी पांच छह की संख्या में नशेड़ी राघोपुर के युवक बदमाश ने उनका मोबाइल व उन्हें लूटने का प्रयास किया। जब अल्तमस जान बचाकर भागने लगा तो एक बदमाश ने उसपर सीधे फायरिंग कर दी। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद सभी बदमाश भाग खड़े हुए। 

वहीं घटना की आपबीती जब अल्तमस ने अपने पड़ोसियों को जाकर मोहल्ले में दिया तो बड़ी संख्या में लोग बदमाशों को पकड़ने के लिए स्टेशन की तरफ आये लेकिन कोई बदमाश हाथ नही लगा। बदमाशों में एक साथी पकड़ा गया जिसे स्थानीय लोगों ने जमकर पहले पीटा जिसमे वो गंभीर रूप से जख्मी है। पुलिस ने पहुंचकर उक्त व्यक्ति की जान बचा दी वरना मॉब लिंचिंग जैसी स्थिति बन गयी थी। घटना की सूचना पाकर नाथनगर की प्रभारी थानाध्यक्ष महास्वेता सिन्हा, दारोगा बलराम लाल देव सदल बल मौके पर पहुंचे और घायल अल्तमस को इलाज के लिए मायागंज पहुंचाया। घायल अल्तमस को दाहिने कंधे के नीचे गोली लगी है घटना में उसका काफी खून बह गया है। 

मामले पर प्रभारी महास्वेता ने बताया कि गोलीबारी की घटना करने के बाद बदमाश फरार हो गए है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो नशे की हालत में पाया गया है। जो खुद को नूरपूर काली स्थान के पास किराए में रहने व बेलखोरिया प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक बताता है। घटना मे पूछताछ जारी है घायल इलाजरत है जल्द अन्य भागे बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार युवक की घटना में संलिप्ता है या नही इसकी जांच की जा रही है। लोगों की मारपीट के बाद वह भी जख्मी है।  

एएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर की लोगों से पूछताछ

वहीं घटना के बाद एएसपी पुरण झा भी मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना के बाबत पूछताछ किया और जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने का भरोसा स्थानीय लोगों को दिया। तबजाकर लोग माने और भीड़ को स्टेशन के पास से हटाया। 

नाथनगर स्टेशन का दो नंबर प्लेटफॉर्म बना है बदमाशों का अड्डा

 घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर रेलवे प्रशासन व स्थानीय पुलिस वालों की कमियों को गिनाया। कहा कोई गस्ती नही होती है रात के आठ बजट ही जगह जगह के बदमाश नाथनगर स्टेशन पहुंचकर नशा कर आम राहगीरों के साथ रोजाना लूटपाट करते है। किसी ने विरोध कर दिया और सीधे गोली से बात करते है। अन्यथा डर के मारे अपना मुंह नही खोलते है। नाथनगर स्टेशन व फाटक के आसपास आये दिन लूटपाट की घटना से हमसभी परेशान हो गए है। 

Suggested News