बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवम वर्ग की वार्षिक परीक्षा 6 मार्च से, 16 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल

नवम वर्ग की वार्षिक परीक्षा 6 मार्च से, 16 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल

PATNA :  बिहार के सभी राजकीय, राजकीकृत, प्रोजेक्ट, अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों में सत्र 2018-19 के नवम वर्ग की वार्षिक परीक्षा बुधवार से आयोजित की जायेगी। यह जानकारी देते हुए बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि राज्यभर के तकरीबन 16 लाख छात्र व छात्राएं इस वार्षिक परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव और इंटर व मैट्रिक परीक्षा के मूल्यांकन कार्य में शिक्षकों की सहभागिता को ध्यान में रखते हुए यह परीक्षा कार्यक्रम मार्च के प्रारंभ में आयोजित की गई है। 

प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षाएं आयोजित होंगी। सौ अंक वाले विषय की परीक्षा के लिए तीन घंटे का समय तथा 80 अंकों वाले विषय की परीक्षा के लिए ढाई घंटे का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों द्वारा नवम् वर्ग की छात्र व छात्राओं का प्रथम, द्वितीय सवाधिक तथा वार्षिक परीक्षा के प्राप्त अंक को मिला कर परीक्षाफल घोषित किया जायेगा। नवम् वर्ग की वार्षिक परीक्षा में सभी विषयों के प्रश्न पत्र माध्यमिक परीक्षा-2019 पैटर्न के अनुसार ही 50 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ तथा शेष लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न दिये जा रहे हैं।

 संघ के मूल्यांकन परिषद के सचिव देववंश सिंह की देखरेख में प्रश्न पत्रों के चयन व मर्यादन का कार्य लगभग अंतिम चरण में है। जिससे अभी से ही छात्र व छात्राएं नये पैटर्न से रू-ब-रू हो सकें। संघ के प्रेस प्रबंधक वामेश्वर शर्मा ने बताया कि सभी जिलों के विद्यालयों में दो मार्च तक प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिये जायेंगे।

परीक्षा के कार्यक्रम: 

6 मार्च, 2019 (बुधवार)-प्रथम पाली-अंग्रेजी (10 से 1.00 बजे तक)

                          द्वितीय पाली-सामाजिक विज्ञान (1.30 से 4.00 बजे तक)

7 मार्च, 2019 (गुरुवार)-प्रथम पाली-मातृभाषा: हिन्दी/उर्दू/बंग्ला/मैथिली (10 से 1.00 बजे तक)

                           द्वितीय पाली-सामान्य विज्ञान (1.30 से 4.00 बजे तक)

8 मार्च, 2019 (शुक्रवार) -प्रथम पाली-सामान्य गणित (10 से 1.00 बजे तक)

                 द्वितीय पाली-द्वितीय भारतीय भाषा संस्कृत/हिन्दी (1.30 से 4.30 बजे तक)

Suggested News