बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने लालू परिवार पर किया हमला, कहा भ्रष्टाचार पर ज्ञान दे रहे अवैध संपत्ति बनानेवाले...

बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने लालू परिवार पर किया हमला, कहा भ्रष्टाचार पर ज्ञान दे रहे अवैध संपत्ति बनानेवाले...

PATNA : बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी एवं लघु सिंचाई मंत्री डॉक्टर संतोष कुमार सुमन ने कहा कि राज्य में जिनके डिप्टी सीएम और पथ निर्माण मंत्री रहते 9 जून 2022 से 4 जून 2023 तक चार पुल गिरे, वे क्या ईमानदारी के पुल थे? डॉक्टर सुमन ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव बताएँ कि उनके पथ निर्माण मंत्री रहते 4 जून 2023 को भागलपुर में गंगा नदी पर  1710 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा कैसे ढह गया था? 

प्रावैधिकी मंत्री ने कहा कि नीट पेपर लीक और बिहार में कुछ सड़क पुल गिरने के मामले में केंद्र और राज्य की एनडीए सरकारें किसी को भी बख्शने वाली नहीं है। इस पर विपक्ष राजनीति न करे। भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले राजद को अपना दागदार दामन गौर से देखना चाहिए। 

डॉक्टर सुमन ने कहा कि लालू प्रसाद चारा घोटाला के चार मामलों में सजायाफ्ता हैं और तेजस्वी यादव समेत परिवार के पांच सदस्य रेलवे की नौकरी के  बदले गरीबों की जमीन लिखवाने के मामले में अभियुक्त हैं। आधा परिवार बेल पर है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने गरीबों-दलितों के वोट से मिली सत्ता का दुरुपयोग हर बार केवल अवैध सम्पत्ति बनाने में किया, वे किस मुँह से भ्रष्टाचार पर ज्ञान दे रहे हैं? 

Editor's Picks