बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोरोना का साइड इफेक्टः बिहार के इन 12 स्टेशनों पर 50 रू में मिलेंगे प्लेटफार्म टिकट,जानिए....

कोरोना का साइड इफेक्टः  बिहार के इन 12 स्टेशनों पर 50 रू में मिलेंगे प्लेटफार्म टिकट,जानिए....

PATNA: कोरोना वायरस के फैलाव को कम करने के मद्देनजर दानापुर मंडल ने 12 स्टेशनों पर प्लेटपार्म टिकट के रेट में भारी वृद्धि किया गया है।10 रू के प्लेटफार्म टिकट अब 50 रू में मिलेंगे।

पूर्व मध्य रेल के पीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि दानापुर रेल मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत भीड़ वाले कुछ स्टेशनों पर भीड़-भाड़ को कम करने तथा जागरूकता के उद्देश्य से रेट में बढ़ोतरी की गई है।12 स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट के मूल्य  को 50 रू किया जा रहा है। यह 19 मार्च की अर्धरात्रि से लागू होगा।

स्टेशनों की सूची :-

पटना, दानापुर, पाटलिपुत्र, राजेंद्रनगर, पटना साहिब, बख्तियारपुर, बाढ़, आरा, मोकामा, जहानाबाद, बिहारशरीफ एवं राजगीर।

इसके अलावे बाकि अन्य सभी स्टेशन पर प्लैट्फ़ॉर्म टिकट पूर्व की भाँति ₹10 में ही मिलते रहेंगे।

Suggested News