बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार महागठबंधन में नहीं सुलझा सीटों का पेंच, दिल्ली की बैठक में भी नहीं बनी बात

बिहार महागठबंधन में नहीं सुलझा सीटों का पेंच, दिल्ली की बैठक में भी नहीं बनी बात

DELHI/PATNA : बिहार महागठबंधन में सीटों का पेंच अभी भी नहीं सुलझ पाया है। बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के आवास पर हुई बैठक भी बेनतीजा रही। बताया जा रहा है कि बैठक में सीटों को लेकर विवाद नहीं सुलझ पाया है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में जीतनराम मांझी की पार्टी के लिए 1 सीट की बात की गई जिसपर वे राजी नहीं हुए। बताया जा रहा है मांझी से फिर बात की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक दरभंगा सीट कांग्रेस को देने पर सहमति बन गई है। वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी अब किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में कांग्रेस को 11 सीट देने और रालोसपा को 4 सीट देने पर सहमति बनी है। लेकिन जीतनराम मांझी एक सीट पर नहीं माने।

हालांकि बैठक के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह दिलों का गठबंधन है। सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं है। सभी मुद्दों को आपसी बातचीत से सुलझा लिया जाएगा। सभी का लक्ष्य बिहार में एनडीए को हराना है।

कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने भी महागठबंधन में ऑल इज वेल का दावा किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए के खिलाफ हम सब साथ हैं। उन्होंने दावा किया कि सीटों को लेकर सहमति बन गई है सही समय पर इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

Suggested News