बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा दिल्ली रवाना, पार्टी एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा भी साथ, राहुल गांधी के साथ होगी बैठक

BIHAR NEWS: बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा दिल्ली रवाना, पार्टी एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा भी साथ, राहुल गांधी के साथ होगी बैठक

पटना: बिहार प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा मंगलवार की सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गये। उनके साथ पार्टी के एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा भी रवाना हुए। ज्ञात हो कि आगामी सात जुलाई को राहुल गांधी के साथ दिल्ली में बिहार के कांग्रेस के सभी विधायक और विधान पार्षद के साथ बैठक होनी है। 

मदन मोहन झा ने इस बारे में बताया कि यह बैठक औपचारिकता के रूप में हो रही है। राहुल गांधी के साथ हो रहे बैठक का एजेंडा तय नहीं है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन पर चर्चा होगी या नहीं, यह वहां जाने के बाद पता चलेगा। 

जबकि विधायकों के टूट के विषय पर उनका कहना था कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। कांग्रेस से कोई भी विधायक टूटने वाला नहीं है। यह जदयू के द्वारा फैलाई जाने वाली झूठी बात है। झा ने यह भी कहा कि बिहार में राजद के आंदोलन के साथ कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राजद के आंदोलन में कांग्रेस उसका भरपूर साथ देगी।


पटना से रंजन की रिपोर्ट


Suggested News