बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: पटना नगर निगम और जिला प्रशासन के प्रयास से हर वार्ड में शुरू किया गया अभियान, 75 वार्डों में 25 जुलाई तक चलेगा टीकाकरण का विशेष अभियान

BIHAR NEWS: पटना नगर निगम और जिला प्रशासन के प्रयास से हर वार्ड में शुरू किया गया अभियान, 75 वार्डों में 25 जुलाई तक चलेगा टीकाकरण का विशेष अभियान

पटना: पटना नगर निगम की तरफ से सभी 75 वार्ड में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। महापौर एवं वार्ड पार्षदों द्वारा प्रत्येक दिन लोगों को टीकाकृत करने में पदाधिकारियों के साथ मिलकर स्थल चिन्हित करने एवं लोगों का सहयोग करने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। 

समस्त टीकाकरण का कार्य महापौर एवं नगर आयुक्त के निर्देशन एवं निगरानी में किया जा रहा। इस अभियान के तहत टीकाकरण का कार्य सफल एवं सुचारू रूप से संचालित कर 25 जुलाई तक पटना नगर निगम के सभी 75 वार्ड को शत प्रतिशत वैक्सिनेट कर दिया जायेगा।

पटना नगर निगम अंतर्गत सभी 75 वार्ड में लगातार 10 दिनों तक मिशन मोड में विशेष अभियान के तहत 25 जुलाई तक शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। टीम प्रति दिन पूर्वाहन 10 बजे से अपराहन चार बजे तक टीकाकरण का कार्य कर रही है। इसके लिए सभी 75 वार्ड के लिए 75 टीम है। जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई इस टीम में एएनएम डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं शिक्षक शामिल है। सिविल सर्जन द्वारा अंचलवार एवं वार्डवार टीम का गठन कर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। वार्ड में लोगों के बीच मोबिलाइजेशन कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।


Suggested News