BIHAR NEWS: सीएम नीतीश ने बुलाई जदयू नेताओं की बैठक, 11, 12 सितंबर को लेंगे बड़ा सियासी निर्णय

PATNA: 2024 के लाकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष ने जोरो शोरो से तैयारियां शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव होने में मात्र कुछ ही महीने बचे हैं और 2024 में केंद्र सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए विपक्ष जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वहीं जदयू का दावा है कि इस बार ना सिर्फ लोकसभा चुनाव में वह केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से हटा देंगी। साथ ही 2025 के विधानसभा चुनाव में भी वह बिहार में भाजपा का खता नहीं खोलने देगी और बहुमत से महागठबंधन की सरकार को फिर से सत्ता में लाएगी। अब यह दावा कितना सही होता है और कितना गलत यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल पक्ष विपक्ष अपनी ओर से चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं।    

11 और 12 सितंबर को जदयू करेगी समीक्षा बैठक

इसी कड़ी में जदयू लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक करने जा रही है। यह बैठक सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 11 और 12 सिंतबर को सीएम आवास 1 अणे मार्ग में आयोजित होगी। इस बैठक में जदयू के नेता शामिल होंगे। जानकारी अनुसार 11 सितंबर को सीएम जिला अध्यक्ष और प्रमंडल प्रभारी से समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं 12 सितंबर को प्रखंड अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी, पार्टी के नेता और पार्टी के पदाधिकारी के साथ बैठक की जाएगी। 

तमाम साथियों से रूबरू होंगे सीएम

जिसे लेकर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री पार्टी के कार्यकर्ताओं से पार्टी के नेताओं से लगातार मिलते रहे हैं, संवाद स्थापित करते रहे हैं। यह तो रूटीन वर्क है। हमारे जितने भी जिला अध्यक्ष हैं और प्रमंडल प्रभारी के साथ 11 सितंबर को बैठक है और 12 सितंबर को प्रखंड अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी के साथ बैठक होगी। तमाम साथी से सीएम मिलेंगे और रूबरू होंगे।

Nsmch
NIHER

भाजपा हटाओ देश बचाओ अभियान होगा तेज

उमेश कुशवाहा ने कहा कि, संगठन को मजबूत और धारदार बनाने के लिए सीएम टिप्स देंगे। 2024 की तैयारी तो हम लोग कर रहे हैं सीएम नीतीश ने जो संकल्प लिया है भाजपा हटाओ देश बचाओ, भाजपा मुक्त देश बनाओ इस संकल्प और अभियान को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए योजनाएं बनाई जाएगी। साथ ही संगठन के और भी कुछ बिंदु हैं उसे पर भी बात होगी।

भाजपा का खेल खत्म

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीमांचल आए थे। उनकी कुर्सी खाली थी। लेकिन वहीं जब महागठबंधन की बैठक हुई तो वह ऐतिहासिक हुई। उनका खेल खत्म हो गया है। हम अपने पार्टी के हिसाब से कम कर रहे हैं। हमारा एक ही मकसद है कि जो लोकतंत्र लहूलुहान हुआ है और संविधान जो खतरे में है उसको बचाना है।