बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बहु की हत्या मामले में गिरफ्तार सास ने पुलिस हिरासत में की ख़ुदकुशी, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

BIHAR NEWS : बहु की हत्या मामले में गिरफ्तार सास ने पुलिस हिरासत में की ख़ुदकुशी, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

बिहार के बगहा में एक महिला ने थाने के लॉकअप में ही फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। वहीं महिला की इस कदम के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर जान दे दी है। जानकारी के अनुसार महिला को दहेज हत्या के मामले में पुलिस गिरफ्तार कर लाई थी। 

दरअसल पूरी घटना शिकारपुर थाना की है। महिला को दहेज हत्या के मामले में पुलिस बंदी बनाकर लाई थी। उसे थाना के ऊपरी मंजिल पर महिला पुलिसकर्मियों के देखरेख में रखा गया था।  लेकिन लेडी कांस्टेबल की लापरवाही के कारण यह घटना घट गई। बंदी महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटकाया और उसमें खुद झूल गई। इस घटना से बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

मृत महिला की पहचान महुआवा निवासी महेंद्र साह की पत्नी सम्भा देवी, 50 वर्ष के रूप में की गयी है। दिन के साढ़े ग्यारह बजे उसने आत्महत्या की वारदात को अंजाम दिया। उस समय महिला कांस्टेबल उसे अकेली छोड़कर निकल गई थी। बताया जा रहा है कि मृत महिला को थाने के हाजत के बदले महिला बैरक में रखा गया था। पुलिस की लापरवाही के कारण यह घटना घटी है।  

वहीं डीएसपी जयप्रकाश सिंह और इंस्पेक्टर राजीव कुमार शिकारपुर थाने पर पहुंच गए हैं। थानाध्यक्ष अवनिश कुमार सिंह के साथ सभी पदाधिकारियों की बैठक चल रही है। जिस महिला पुलिस की कस्टडी में संभा देवी को रखा गया था उससे भी पूछताछ की जा रही है। इस मामले में एसपी डी अमरकेश ने सिर्फ इतना बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। मालूम हो कि, बीते दिन नरकटियागंज के महुअवा गांव में गर्भवती अंतिमा कुमारी (19) की गला दबाकर महिला ने हत्या कर दी थी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में गर्भवती की सास सम्भा देवी को गिरफ्तार कर थाने लाई थी। जहां उसने खुदकुशी कर ली है।

Suggested News