बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: बांका पहुंचे पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

BIHAR NEWS: बांका पहुंचे पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

BANKA/AMARPUR: सूबे के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में प्रवेश करने पर विभिन्न जगहों पर गुरुवार को भाजपा एवं जदयू कार्यकर्ताओं ने फुल माला एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।‌ शाहपुर चौक पहुंचने पर जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुजाता बैध, पंचायत के मुखिया संजय सिंह सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया।

वहीं मंत्री पंचायत भवन पहुंचकर लोगों से भी मिले। उन्होंने मौके पर मुखिया से पंचायत भवन में चल रहे आरटीपीएस काउंटर नियमित रूप संचालित होने की जानकारी भी लिया। मौके पर उन्होंने कहा कि 15अगस्त तक सभी पंचायत भवन में आरटीपीएस काउंटर नियमित रूप से कार्य करने लगेंगे। साथ ही कहा कि जल-नल योजना में प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना हमारी प्राथमिकताहै । कहा कि जल नल योजना में धांधली की जांच की जा रही है। जो भी पदाधिकारी इस धांधली में शामिल हैं। उसे चिन्हित कर कारवाई किया जायेगा। 

जबकि इंग्लिशमोड चौक पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विकास सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंद्रभानु ,जदयू प्रखंड अध्यक्ष विमल सिंह, जनार्दन मांझी कुशवाहा, प्रशांत कुमार एवं जदयू भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला देकर स्वागत किया।‌

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट।


Suggested News