बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: दिवंगत 'आप' कार्यकर्ता के घर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष, परिजनों को दुख की घड़ी में साथ रहने का दिलाया ‘विश्वास’

BIHAR NEWS: दिवंगत 'आप' कार्यकर्ता के घर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष, परिजनों को दुख की घड़ी में साथ रहने का दिलाया ‘विश्वास’

PATNA: AAP प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कोरोना महामारी के दौरान जान गंवाने वाले आम आदमी पार्टी बिहार के सक्रिय कार्यकर्ता विश्वास कुमार के हनुमान नगर पटन  स्थित आवास पर जाकर उनकी मर्माहत माताजी, धर्मपत्नी और परिजनों को सांत्वना दिया।

आम आदमी पार्टी बिहार की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मनोज कुमार ने बिहार प्रभारी संजीव झा जी द्वारा प्रेषित शोक संदेश पत्र पढ़कर सुनाते हुए कार्यकर्ता स्वयं निधि कोष से 1.16 लाख की तात्कालिक सहायता राशि मर्माहत पत्नी पल्लवी श्रीवास्तव को प्रदान की। उपस्थित प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर शशिकांत ने बिहार सरकार पर अखबारों में घोषणाओं के बावजूद कोरोना महामारी में मृतकों के परिजनों को चार लाख रूपए नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता विश्वास के परिवार को सवा महीने बीतने के बावजूद भी किसी प्रकार की सरकारी सहायता नही मिल पाना इसका प्रमाण है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि हम केंद्रीय नेतृत्व की सहायता से अपने दिवंगत साथी  कार्यकर्ता विश्वास कुमार के लिए और भी कई प्रकार की सुविधा तथा विधवा पत्नी के लिए रोजगार की  व्यवस्था कराने का प्रयास कंरेगे। इस विषय पर उनकी बात राज्यसभा सांसद संजय सिंह और बिहार प्रभारी संजीव झा से हो रही है।

प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ शशिकांत, प्रदेश सचिव उमाशंकर प्रसाद, पटना साहिब विधानसभा प्रभारी अविनाश सिन्हा, पटना जिला टीम के सक्रिय साथी सरदार महेंद्र पाल सिंह, सुनील मेहता, मनीष शर्मा, राजीव, संजय वर्मा आदि प्रमुख रहे।


Suggested News