बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बहन की शादी का मंडप तैयार करने के लिए बांस काटने गए थे दो भाई, करंट लगने से दोनों की हो गई मौत

BIHAR NEWS : बहन की शादी का मंडप तैयार करने के लिए बांस काटने गए थे दो भाई, करंट लगने से दोनों की हो गई मौत

MADHEPURA : घर में शादी का माहौल था, परिवार के लोग अपनी को खुशी खुशी विदा करने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन नियति का खेल ऐसा हुआ कि घर से बेटी की विदाई से पहले दो बेटों को अर्थी पर विदा करना पड़ा।

मामला चौसा प्रखंड के अरजपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या-12 यमुनियां टोला से जुड़ा है, जहां सोमवार को यह घटना हुई। बताया गया कि यहां रहनेवाले निपेंद्र मंडल की बेटी की शादी 24 जून को होने वाली थी। बताया गया कि बारात आलमनगर थाना क्षेत्र के खुरहान के बसनबाड़ा से आनेवाली थी। शादी के लिए घर में खुशी का माहौल था। बहन की शादी के लिए भाई मंडप बनाने की तैयारी में जुटा था। जिसके लिए निवासी निपेंद्र मंडल के 21 वर्षीय पुत्र प्रभाकर कुमार अपने मौसेरे भाई बिहारीगंज थाना क्षेत्र के सरौनी के अर्जुन टोला निवासी डोमी मंडल के 20 वर्षीय पुत्र लोहा सिंह कुमार सुबह 10 बजे के आसपास घर से कुछ दूरी पर बगीचे के बांसबाड़ी से मंडप बनाने के लिए बांस काटने के लिए गया हुआ था। लेकिन वहां से वह जिंदा वापस नहीं लौटे।

बांस के पेड़ के ऊपर से गुजर रहा था हाइटेंशन तार

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से बारिश हो रही थी। सुबह करीब 10 बजे बारिश थमते ही दोनों युवक बांसबाड़ी में बांस कटने लग गए। हालांकि बांस के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहा था। जिसे वे लोग देख नहीं पाए। बांस काटने के क्रम में ही जब लोहा सिंह बांस को खींचकर निकाल रहा था तो बांस हाईटेंशन तार से सट गया। इससे लोहा सिंह को करंट लग गया। उसे बचाने के लिए प्रभाकर गया, तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। इससे दोनों भाइयों की घटनास्थल पर हो मौत गई।

एक साल पहले हुई थी दोनों की शादी

मृतक के भाई लाल बहादुर कुमार ने बताया कि दोनों की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। प्रभाकर की शादी उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बाराटेनी और लोहा सिंह की शादी पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलिया में हुई थी।

चार लाख के मुआवजे की खानापूर्ति

मामले में बिजली विभाग की तरफ से खानापूर्ति करते हुए मृतकों के परिवार को चार लाख मुआवजे देने की बात कही गई है। चौसा के जेई ने बताया कि विभाग के नियम अनुसार जो भी प्रावधान होंगे, उसे पूरा किया जाएगा।



Suggested News