बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के लाल का ब्रिटेन में कमाल, PM ऋषि सुनक की कोर टीम में सिवान के प्रज्वल पांडेय शामिल, जिले में खुशी की लहर

बिहार के लाल का ब्रिटेन में कमाल, PM ऋषि सुनक की कोर टीम में सिवान के प्रज्वल पांडेय शामिल, जिले में खुशी की लहर

पटना. सिवान के प्रज्वल पांडेय के भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कोर टीम में शामिल होने से खुशी की लहर है। प्रज्वल सीवान जिले के जीरादेई प्रखंड के जामापुर के रहने वाले हैं। उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कोर टीम में शामिल किया गया है। प्रज्वल अपने माता-पिता के साथ करीब एक दशक से ब्रिटेन में रहते हैं। इनके परिवार के लोगों का अक्सर गांव जामापुर आना-जाना रहता है।

प्रज्वल का जन्म सिवान जिले के जीरादेई प्रखण्ड के जमापुर में हुआ था। वह राजेश पाण्डेय के पुत्र हैं। आज भी प्रज्वल का अपने गांव से जुड़ाव है। महज 16 साल की उम्र में प्रज्वल पाण्डेय ने ब्रिटेन के कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य के रूप में शामिल हुए थे। इससे पहले वह 2019 में ही यूके यूथ पार्लियामेंट के निर्वाचित सदस्य चुने गए थे। युवा संसद सदस्य के तौर पर प्रज्वल में ब्रिटेन की संसद में पहली बार भाषण दिया था। इसके बाद वहां के लोग भी उनके फैन हो गए।

अगस्त 2022 में ऋषि सुनक प्रधानमंत्री पद के लिए जब चुनाव में उतरे तो  प्रज्वल को उनकी पार्टी की ओर से मुख्य अभियान टीम में शामिल किया गया। इससे पहले प्रज्वल 2019 में ही यूके यूथ पार्लियामेंट के निर्वाचित सदस्य चुने गए। वे युवा संसद सदस्य के रूप में ब्रिटिश संसद में पहली बार भाषण भी दिए। प्रज्वल बचपन से ही मेधावी रहे हैं। वह 2021 में हार्वर्ड इंटरनेशनल इकोनॉमिक कांटेस्ट के  विजेता भी रहे हैं।

Suggested News