बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कर्नाटक में आयोजित यूथ फेस्टिवल में बिहार के लिट्टी चोखा को देश में मिला दूसरा स्थान, नवादा के लाल ने टीम का किया नेतृत्व

कर्नाटक में आयोजित यूथ फेस्टिवल में बिहार के लिट्टी चोखा को देश में मिला दूसरा स्थान, नवादा के लाल ने टीम का किया नेतृत्व

NAWADA : नवादा के लाल ने यूथ फेस्टिवल में नवादा ही नहीं पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। बता दे कि कर्नाटक के धारवाड़ में आयोजित 26 वें राष्ट्रीय यूथ फेस्टिवल में बिहार के स्वादिष्ट व्यंजन लिट्टी चोखा को देश में दूसरा स्थान मिला है, जो पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। बिहार टीम के प्रमुख नवादा के लाल लव कुमार ने बताया कि कर्नाटक के धारवाड़ में विभिन्न प्रकार के युवा कार्यक्रम आयोजित थे। 


यूथ सम्मिट, यूथ फूड फेस्टिवल, यूथ एडवेंचर, फॉल्क डांस, फॉल्क सॉन्ग जैसे कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बिहार से फूड टीम ने देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं जम्मू कश्मीर को प्रथम स्थान और पांडिचेरी तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि बिहार के लिए गर्व की बात है कि अपने राज्य के व्यंजन को देशभर में दूसरा स्थान मिला है। 

इस उपलब्धि के पीछे कहीं ना कहीं टीम के सभी सदस्यों के लगन और परिश्रम का परिणाम है। टीम के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। टीम के सदस्य में जहानाबाद से राहुल, सासाराम से काजल, पटना से सोनू, राहुल, रितिक एवं मन्नू सभी ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के गौरव को बढ़ाने का काम किया। वहीं बिहार के लाल ने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया था और उद्घाटन के बाद बिहार की मिट्टी को खाकर लोगों ने खूब सराहना करते हुए बिहार को दूसरा स्थान दिया गया है।

इस कार्यक्रम में देश भर से कई लोग हिस्सा लिए थे। जिसमें नवादा के लाल ने जोरदार कमाल किया है। जिसके बाद लोगों के द्वारा खूब बधाइयां भी दिया जा रहा है। बता दे कि बिहार में लिट्टी यूं ही प्रसिद्ध नहीं है इस  लोग खूब खाते हैं। लेकिन आज बिहार के लाल व नवादा के रहने वाले लव कुमार भास्कर ने यह कर दिखाया है कि हमारा बिहार भी अपनी पहचान दिखाने में सबसे आगे रहता है और यहां भी हुनर  की कमी नहीं है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News