बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार चुनाव परिणाम: 10 नवंबर को 8 बजे से होगी मतगणना, 9 बजे से रूझाने आने हो जाएंगे शुरू

बिहार चुनाव परिणाम: 10 नवंबर को 8 बजे से होगी मतगणना, 9 बजे से रूझाने आने हो जाएंगे शुरू

पटना... बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में तेजस्वी का तेज चमेका या नीतीश का सूरज डूबेगा ये तो मंगलवार यानि 10 नवंबर को तय हो जाएगा।ऐसा तो नहीं कि कोई तीसरा चेहरा या दल बाजीगर बनकर उभरेगा। यह मंगलवार की सुबह पौने नौ बजे मतगणना के पहले रुझान के साथ ही तय हो जाएगा। राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गयी है।

38 जिलों में 55 स्थानों पर होने वाली मतगणना को लेकर चुनाव आयोग ने रविवार को सुनिश्चित भी कर लिया कि सभी जिलों में ‘आल इज वेल’ है। बिहार को बेसब्री से चुनाव परिणाम का इंतजार है। गौरतलब है कि 17वीं विधानसभा के चुनाव के लिए तीन चरणों की मतदान प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो चुकी है। 10 नवंबर को परिणाम आना है।


अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार इस बार कोरोना के कारण एहतियात बरतने और बूथों की संख्या पिछले चुनावों के मुकाबले 73 हजार अधिक होने के कारण परिणाम में थोड़ी देरी होगी। आठ बजे मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। साढ़े आठ बजे से इवीएम के वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। पूरी प्रक्रिया के बाद इवीए का परिणाम जारी होने में करीब 45 मिनट का समय लगेगा। यानी कि करीब नौ बजे से शुरुआती रुझान आने लगेंगे।

राज्य भर में वोटों की गिनती में लगने वाले करीब 18 हजार मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण का कार्य रविवार को चलता रहा। एक हॉल में करीब मतगणना कर्मियों सहित करीब 75 कार्मिक होंगे। इसके अलावा मतदान स्थल पर सहायक कर्मी अलग से होगे। वोटों की गिनती के लिए पूर्वी चंपारण, सीवान, बेगूसराय और गया में तीन-तीन मतगणना स्थल हैं। नालंदा, नवादा, बांका, भागलपुर,दरभंगा, गोपालगंज, सहरसा, पूर्णिया में दो-दो मतगणना केंद्र हैं। 55 मतगणना केंद्रों पर 414 हॉल तैयार किये गये हैं। एक हॉल में एक विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती होगी।


Suggested News