बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहियावासियों को आज मिलेगी रेलवे की दो सौगात, श्रमजीवी एक्सप्रेस होगा ठहराव

बिहियावासियों को आज मिलेगी रेलवे की दो सौगात, श्रमजीवी एक्सप्रेस होगा ठहराव

ARA : भोजपुर जिले के बिहियावासियों को आज रेलवे की ओर से दो सौगात मिलने जा रही है। एक जहां श्रमजीवी एक्सप्रेस का आज से यहां ठहराव शुरु हो जायेगा, वहीं फुट ओवरब्रिज का भी शिलान्यास होगा।  पूर्व मध्य रेलवे ने इसकी जानकारी दी है। 

पूर्व मध्य रेल की ओर से बताया गया है कि आज 8 दिसंबर को बिहिया स्टेशन से ऊर्जा मंत्री आरके सिंह झंडा दिखाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना करेंगे। जानकारी के मुताबिक शनिवारसे 12391 अप और 12392 डाउन का ठहराव बिहिया स्टेशन पर शुरू हो जाएगा। 

बिहिया स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस का ठहराव दो मिनट का होगा। इसके अलावा फुट ओवरब्रिज का भी शिलान्यास होगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल दिल्ली से वीडियो लिंक से शिलान्यास करेंगे।
 
 

Suggested News