बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत, मचा कोहराम

औरंगाबाद में सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत, मचा कोहराम

औरंगाबाद. जिले में बाइक दुर्घटना में एक बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी। व्यक्ति की पहचान ओबार के रामपुर निवासी आलोक कुमार के रूप में हुई है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गयी है। घटना एनएच-139 पर दाउदनगर थाना क्षेत्र के पत्थरकट्टी गांव के पास की है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

हादसा उस वक्त हुआ, जब ओबरा के रामपुर निवासी 52 वर्षीय किसान आलोक कुमार बाइक से दाउदनगर जा रहे थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इसकी जानकारी आसपास को लगी तो शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी।


Suggested News