बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस पार्टी ईस्ट इंडिया कंपनी वाली दोहरी नीति अब इस देश में बंद करें : अरविन्द सिंह

कांग्रेस पार्टी ईस्ट इंडिया कंपनी वाली दोहरी नीति अब इस देश में बंद करें : अरविन्द सिंह

Patna : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में जिस तरह से बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है। वहीं बिहार के अधिकारियों को जांच करने में बाधा उतपन्न किया जा रहा है। उससे पूरा मामला अब संदिग्ध बनता जा रहा है। 

इस मामले को लेकर बिहार में आक्रोश व्याप्त है। सीएम नीतीश कुमार ने भी इस मामले की निंदा की है। हालांकि इस मामले में कांग्रेस अब भी महाराष्ट्र सरकार का समर्थन कर रही है। 

इधर कांग्रेस के इस रवैये पर बिहार बीजेपी ने बड़ा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार का माटी के लाल उभरता हुआ कलाकार सुशांत सिंह राजपूत मौत केस मामले में कांग्रेस पार्टी ईस्ट इंडिया कंपनी वाली दोगली नीति को बंद करें और बिहार के स्वाभिमान से ना खेले।

उन्होंने कहा है कि एक तरफ उद्धव सोनिया गठबंधन से महाराष्ट्र की शिवसेना कांग्रेस गठजोड़ की सरकार चल रही है, दूसरी तरफ बिहार में कांग्रेस के प्रवक्ता और बड़े नेताओं का बयाना आ रहा है कि सुशांत सिंह केस का सीबीआई जांच हो।

श्री सिंह ने कांग्रेस पार्टी से पूछा है कि आपके सहयोग से महाराष्ट्र में सरकार चल रही है तो उद्धव ठाकरे पर दबाव बना करके आप क्यों नहीं सीबीआई जांच का सिफारिश कराते हैं। उन्होंने कहा है कि दरअल सुशांत सिंह की मौत केस में महाराष्ट्र के आपके सरकार का किसी बड़े आका के बड़े मुर्गा के फंसने की उम्मीद है, इसलिए आपको हिम्मत नहीं है। डर है कि सुशांत सिंह केस सीबीआई जांच हो जाएगा, तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा, और महाराष्ट्र में शिवसेना कांग्रेस गठजोड़ की सरकार का बगुला भगत बनना जनता के सामने आ जाएगा।

अरविंद सिंह ने कहां कि महाराष्ट्र पुलिस से पूछना चाहता हूं सुशांत सिंह का जिस फ्लैट में  मौत हुई है उस फ्लैट का सीसीटीवी फुटेज कहां गया। दिशा सालियान मौत की फाइल कहां है। सुशांत सिंह राजपूत का लैपटॉप और मोबाइल और डॉक्टर की पर्ची घटनास्थल से कहां गायब हो गया, सुशांत सिंह स्टाफ सैमुअल हकीम कहां गायब है।

उन्होंने कहा है कि अब मुंबई पुलिस सुशांत सिंह के परिवार को कहता है कि आप सबूत लेकर के आओ तो पुलिस क्या करेगा। मुंबई पुलिस बिहार पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुशांत सिंह की फ्लैट के छानबीन और जरूरी कागजात तक नहीं शेयर कर रही है। बिहार पुलिस को असहयोग कर रही है महाराष्ट्र पुलिस, यहां तक कि उनको जबरदस्ती उठाकर के ले जाया गया। बिहार के तेज तरार आईपीएस अफसर विनय तिवारी को जबरदस्ती 14 दिन के लिए क्वॉन्टाइन कर दिया गया।

अरविंद सिंह ने कहा कि यह सब घटना से लगता है कि सुशांत सिंह मौत की गुत्थी महाराष्ट्र पुलिस और शिवसेना कांग्रेस   गठजोड़ की सरकार सुलझाना नहीं चाहती है, बल्कि अपने कोई बड़े आका को बचाना चाहती है।

Suggested News