बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के पहले भाजपा को मिला बीजेपीपी का साथ, पृथ्वी कुमार माली ने किया समर्थन का ऐलान

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के पहले भाजपा को मिला बीजेपीपी का साथ, पृथ्वी कुमार माली ने किया समर्थन का ऐलान

पटना. कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जन परिवार पार्टी ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। 5 दिसम्बर को होने वाले कुढ़नी उपचुनाव के पूर्व पृथ्वी कुमार माली की भारतीय जन परिवार पार्टी ( बीजेपीपी) ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। भारतीय जन परिवार पार्टी ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। बीजेपीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। 

आईएमए हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए माली ने कहा कि माली समाज का हित भाजपा में सुरक्षित है। इस कारण  पार्टी और समाज के लोगों ने निर्णय लिया है कि कुढ़नी उपचुनाव में अतिपिछड़ा समाज से आने वाले भाजपा उम्मीदवार को माली समाज का एक एक कार्यकर्ता अपना मत का सदुपयोग करेगा और भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता को समर्थन देगा।

पृथ्वी कुमार माली ने बताया कि बडे भाई लालू यादव और उनके छोटे संस्करण नीतीश कुमार की सरकार 32 साल से ज्यादा समय से सत्ता में हैं लेकिन बडे और छोटे भाईयों ने माली समाज का मत अपने हित में उपयोग में लाया परंतु दोनों में से किसी भाई ने आज तक  माली समाज को कोई तरजीह नहीं दी। आजादी के बाद से ही हमारे माली समाज से आजतक कोई विधायक नहीं बन पाया  है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि भाजपा आगामी चुनाव 2024 व 2025 में माली समाज को उचित हक व प्रतिनिधित्व देगी। इस मौके पर सुधीर मालाकार, प्रवक्ता संतोष यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


उन्होंने कहा कि कुशवाहा और माली एक ही जाती हैं। मुकेश साहनी अभी बीजेपी से बाहर हैं और जो पिछड़ा एवं अति-अतिपिछड़ा का नेता हैं उसके बदले अब बीजेपी पृथ्वी कुमार माली को अपने गठबंधन लेगी। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान और पृथ्वी कुमार माली बिहार के दलित एवं अतिपिछड़ा के नेता साबित होंगे।।


Suggested News