बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामेश्वर चौरसिया को मातृ शोक, अमित शाह ने फोन कर दी सांत्वना

बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामेश्वर चौरसिया को मातृ शोक, अमित शाह ने फोन कर दी सांत्वना

Patna : वरिष्ठ भाजपा नेता व रोहतास जिले के नोखा से चार बार विधायक रह चुके रामेश्वर चौरसिया को मातृ शोक  हुआ  है। रामेश्वर चौरसिया की 98 वर्षीय मां का निधन हो गया है। उन्होंने रविवार को ली अंतिम सांस। रामेश्वर चौरसिया के मुताबिक उनकी मां की उम्र 98 साल थी और वे बीमार चल रही थी रविवार की सुबह 6:15 पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

भाजपा नेता रामेश्वर चौरसिया की 98 वर्षीय माता लगनवर्ता देवी का निधन सासाराम को उनके आवास ही हुआ। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जिन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था। 2 दिन पूर्व ही वह दिल्ली से आई थी। उनके निधन पर मातमपुर्सी करने वाले लोगों का तांता लगा रहा। उनका दाह संस्कार वाराणसी में किया जा रहा है।

अमित शाह ने दी फोन कर सांत्वना

भाजपा नेता रामेश्वर चौरसिया के निधन की खबर के मां के निधन की खबर सुनते हैं भाजपा के नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। यह खबर जैसे ही दिल्ली पहुंची तो देश के गृहमंत्री और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रामेश्वर चौरसिया से फोन पर बात कर उन्हें ढाढस बंधाया।  

वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी रामेश्वर चौरसिया को फोन कर उनकी मां के निधन पर गहरा दुख जताया है। इसी तरह भाजपा के कई वरीय नेताओं ने शोक संतप्त परिवार को फोन कर दुख जताया है। 

Suggested News