बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी सांसद ने सीएम हेमंत सोरेन पर बोला हमला, कहा- सरकार बदलते ही 12 घंटे में ही वापस होने लगे मुकदमें

बीजेपी सांसद ने सीएम हेमंत सोरेन पर बोला हमला, कहा- सरकार बदलते ही 12 घंटे में ही वापस होने लगे मुकदमें

RANCHI: धनवाद के बीजेपी सांसद पीएन सिंह ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार बदलते ही 12 घंटे में ही मुकदमे वापस होने लगे हैं।

पीएन सिंह ने कहा कि भाजपा कभी भी भेदभाव और हस्तक्षेप का कार्य नहीं करती है। अगर हस्तक्षेप का काम करती तो आज झरिया विधायक संजीव सिंह जेल में नहीं होते। कई कार्यकर्ताओं को जेल जाना पड़ा, उनका भी केस रघुवर सरकार वापस ले सकती थी, लेकिन नहीं किया। जेएमएम की सरकार जब बनी तो मुकदमा होते ही 12 घंटे के अंदर  वापस लेने का काम किया है।

बता दें कि 7 जनवरी को बिना प्रशासन के अनुमति के सीएए, एनआरसी के विरोध में वासेपुर से रैली निकाली गई थी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने रैली में शामिल 3000 लोगों पर राजद्रोह का मुकदमा कर दिया था। खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेंमंत सोरेन ने इस पर संज्ञान लिया और पुलिस ने राजद्रोह की धारा हटा ली।

धनबाद सांसद पीएन सिंह कहा कि हम नागरिकता कानून के पक्ष में खड़े हैं और इसे पूरी तरह लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के कारण कई दल आज नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं।

रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News