बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एलपीजी की कीमत बढ़ने पर तिलमिलाए भाजपा सांसद ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, ‘गरीब की रसोई फिर धुएँ से भरने लगी है’

एलपीजी की कीमत बढ़ने पर तिलमिलाए भाजपा सांसद ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, ‘गरीब की रसोई फिर धुएँ से भरने लगी है’

DESK. घरेलू गैस की कीमतों में लगभग 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे आम लोगों पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी है। महंगाई के लगातार झटकों से जहाँ आम लोग परेशान हैं वहीं अब इसे लेकर भाजपा नेता भी केंद्र सरकार को निशाने पर ले रहे हैं।

दरअसल, घरेलू गैस की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि के साथ एक बार फिर से आम लोगों पर महंगाई की जबरदस्त मार पड़ी है। लोगों का रसोई बजट बिगड़ने लगा है। सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ साथ किचन की अन्य सामग्रियों पर भी महंगाई की जबरदस्त मार है और यही कारण है कि आम लोग महंगाई से त्रस्त नजर आ रहे हैं। अब इसी को लेकर केंद्र सरकार पर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने जबरदस्त तरीके से तंज कसा है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब वरुण गांधी अपनी ही सरकार के खिलाफ ट्वीट कर रहे हैं। इससे पहले भी ऐसे कई मौके आ चुके हैं।

वरुण गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि घरेलू सिलेंडर अब 1050 रु में मिलेगा! जब देश में बेरोजगारी चरम पर है तब भारतवासी पूरी दुनिया में सबसे महँगी LPG खरीद रहे हैं। कनेक्शन कॉस्ट 1450 रु से बढ़ाकर 2200 रु, सिक्योरिटी 2900 से बढ़ाकर 4400, यहाँ तक की रेगुलेटर तक 100 रु महँगा है। गरीब की रसोई फिर धुएँ से भरने लगी है। आपको बता दें कि देश के अधिकांश शहरों में अब सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं दी जा रही है। लिहाजा अब लोगों को बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर ही खरीदना पड़ रहा है। सरकार सिर्फ उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन पाने वाले लाभार्थियों को ही एलपीजी सब्सिडी दे रही है। 

एलपीजी के दाम मई, 2022 से अबतक तीसरी बार और इस साल चौथी बार बढ़ाए गए हैं। सात मई को प्रति सिलेंडर 50 रुपये की वृद्धि की गयी थी। इससे पहले 22 मार्च को भी प्रति सिलेंडर कीमतों में इतनी ही वृद्धि की गयी थी। 19 मई को रसोई गैस सिलेंडर के दाम 3.50 रुपये बढ़ाए गए थे। जून, 2021 से अबतक रसोई गैस सिलेंडर के दाम 244 रुपये तक बढ़ चुके हैं। इसमें से 153.50 रुपये की बढ़ोतरी मार्च, 2022 से की गई है।


Suggested News