बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने सीएम नीतीश पर किया हमला, कहा प्लेन खरीदे या हेलीकॉप्टर नहीं कर सकते पीएम मोदी से मुकाबला

बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने सीएम नीतीश पर किया हमला, कहा प्लेन खरीदे या हेलीकॉप्टर नहीं कर सकते पीएम मोदी से मुकाबला

VAISHALI : भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी आज हाजीपुर पहुंचे। जहाँ उन्होंने कहा की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा तीन दिसंबर को बिहार आनेवाले हैं। उनका कार्क्रम वैशाली लोकसभा क्षेत्र में भी होगा। जिसका स्थान कुछ दिनों में निर्धारित कर लिया जाएगा। 


वहीँ सीएम नीतीश द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कहा की अभी चुनाव में 15 महीने की देरी है। लेकिन भाजपा 24 घंटे चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहती है। उन्होंने कहा की प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का कद इतना बड़ा है और उन्होंने देश के लिए इतना काम किया है। जिसकी बदौलत सारे विपक्षी एकजुट भी हो जाये तो कोई फर्क नहीं पड़नेवाला है। लेकिन सबसे बड़ी बात की एकजुट हो ही नहीं सकते।  

सीएम नीतीश पर तंज कसते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा की विपक्ष को एकजुट करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 250 करोड़ का हेलीकाप्टर खरीद रहे हैं। आप प्लेन खरीदे या हेलीकाप्टर नरेन्द्र मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते। कल तक आप हमारे साथ थे। धोखा देकर राजद के साथ चले गए। 

सुशील मोदी ने कहा की नीतीश कुमार अपराध और भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहे हैं। तेजस्वी यादव को संरक्षण दे रहे हैं। अब कह रहे है की साथ है तो सीबीआई काम कर रही है। लेकिन जब साथ नहीं थे। तब भी सीबीआई काम कर रही थी। कहाँ कोई बचा पाया। अगर गलत काम करेंगे तो कोर्ट भी आपकी मदद नहीं कर सकता। 

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट   

Suggested News