बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी नेतृत्व ने बिहार भाजपा नेताओं को दिया बड़ा टास्क, 25% नए सदस्य बनाने का लक्ष्य...

 बीजेपी नेतृत्व ने बिहार भाजपा नेताओं को दिया बड़ा टास्क, 25% नए सदस्य बनाने का लक्ष्य...

 पटनाः बीजेपी बिहार में अगले साल होने वाली विदानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुटी है।लिहाजा नेतृत्व का पूरा फोकस बिहार पर हो गया है। बीजेपी नेतृत्व ने बिहार भाजपा के नेताओं को 25 फीसदी नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है।6 जुलाईसे 11 अगस्त तक चलने वाली सदस्यता अभियान में 25 फीसदी नए वोटरों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है।सदस्यता अभियान को “संगठन पर्व- 2019” का नाम दिया गया है।

 बिहार भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर आज आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री एवं बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, बिहार के पथनिर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश सिंह, बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री  नागेन्द्र जी एवं सह संगठन महामंत्री शिव नारायण  उपस्थित रहे.

बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री एवं बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि, “समस्त भाजपा संगठन AES से पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों के साथ खड़ा है. इस दुःख की घडी में सेवा एवं सहयोग के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को हमेशा की तरह सक्रीय भूमिका निभाते रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी पार्टी नेता और कार्यकर्त्ता अपने- अपने क्षेत्रों में AES एवं लू से प्रभावित परिवारों और लोगों की सेवा एवं सहयोग बिना पार्टी का बैनर- झंडा लगाये और बिना प्रचार- प्रसार करते हुए करें.

नित्यानन्द राय ने सदस्यता अभियान को लेकर सभी उपस्थित संगठन कार्यकर्ताओं से कहा कि हर पंचायत, हर गाँव, शहर के हर वार्ड से लेकर हर घर और परिवार तक हमारी पहुँच बने और हम सभी लोगों को सदस्य बनाये. संगठन विस्तार एवं सदस्यता हेतु राष्ट्रीय अध्यक्षअमित शाह के सुझाये गए सभी पहलुओं पर शत- प्रतिशत सफलता हासिल करनी है.साथ ही साथ नित्यानंद राय ने बिहार भाजपा नेताओं – कार्यकर्ताओं को 25% नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी. 

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल जी ने सदस्यता अभियान को लेकरकहा कि सदस्यता अभियान समाज के सभी वर्गों के साथ जमीनी स्तर पर जाकर संपर्क करने का माध्यम है. यह अभियान इस दृष्टि से चलाया जाना चाहिए कि हमारा संगठन निरंतर सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी बना रहे. सदस्यता अभियान की सफलता की बुनियाद पर ही हमारे संगठन का राष्ट्रीय स्वरुप ईमारत की तरह खड़ा है।रामलाल ने निदेश किया कि सदस्यता विस्तारक अपना 7 दिन इसी अभियान की सफलता के लिए योगदान देंगे. प्रत्येक विस्तारक पर 5 बूथों पर सदस्यता अभियान सुचारू रूप से चलने की जिम्मेदारी होगी. 


Suggested News