बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आतंकराज के खिलाफ BJP मुखर, भाजपा नेताओं के शिष्टमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

आतंकराज के खिलाफ BJP मुखर, भाजपा नेताओं के शिष्टमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

PATNA : बिहार BJP के नेताओं ने आज राज्यपाल फागु चौहान से मुलाकात की। BJP विधानमंडल दल के नेता विजय सिन्हा, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, आतंकराज, सियासी अराजकता, अफसरशाही, गरीबों पर अत्याचार समेत विभिन्न अराजकता जैसी विषयों पर महामहिम को ज्ञापन सौपा। 


विस में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और विप में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अब बिहार संभल नहीं रहा है और बिहार की जनता भी नीतीश मुक्त बिहार देखना चाह रही है। इसलिए अब उन्हें इस्तीफा देकर आराम करना चाहिए।

भाजपा प्रतिनिधि मंडल की महामहिम राज्यपाल से मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष, सम्राट चौधरी, विधान सभा में भाजपा के नेता विजय कुमार सिन्हा, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री प्रेम कुमार, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भाजपा विधायक जनक सिंह, संजीव चौरसिया एवं अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित रहे।

विवेकानंद की रिपोर्ट 

Suggested News