बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP का सेवा ही संगठन अभियानः नीतीश मिश्रा ने झंझारपुर विस के 45 शक्ति केंद्रों के 1-1 कार्यकर्ताओं को दिया पल्स ऑक्सीमीटर

BJP का सेवा ही संगठन अभियानः नीतीश मिश्रा ने झंझारपुर विस के 45 शक्ति केंद्रों के 1-1 कार्यकर्ताओं को दिया पल्स ऑक्सीमीटर

PATNA: भारतीय जनता पार्टी के 'सेवा ही संगठन अभियान' के अंतर्गत आज पूर्व मंत्री सह झंझारपुर के विधायक नीतीश मिश्रा द्वारा झंझारपुर विधानसभा के सभी 45 शक्ति केंद्र (40 ग्राम पंचायत एवं 5 भागों में नगर पंचायत) के एक-एक कार्यकर्ता को आमजन की सुविधा हेतु 45 पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया गया है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रायः ग्रामीण क्षेत्र में पल्स ऑक्सीमीटर की अनुपलब्धता के कारण व्यक्ति अपने ऑक्सीजन का स्तर नही जांच पाते हैं जिससे कोरोना की गम्भीरता का समय पर पता नही चलता है एवं बीमारी भयावह रूप ले लेती है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इसी के दृष्टिगत आज झंझारपुर विधानसभा के प्रत्येक शक्ति केंद्र के एक कार्यकर्ता को एक-एक पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया गया है। जिससे कोई भी व्यक्ति जिन्हें ऑक्सीजन का स्तर जांचना हो वह अपने शक्ति केंद्र के भाजपा कार्यकर्ता, जिन्हें पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया गया है, से सम्पर्क कर ऑक्सीजन का स्तर जांच कर सकते हैं। 

विधायक नीतीश मिश्रा ने कहा कि झंझारपुर के आमजन की सुलभता हेतु उपलब्ध पल्स ऑक्सीमीटर एवं सम्बंधित कार्यकर्ता का सम्पर्क सूत्र विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म एवं स्थानीय स्तर पर साझा किया जा रहा है जिससे आवश्यकता होने पर प्रत्येक व्यक्ति इसका उपयोग कर सकें।

Suggested News