बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जगदानंद के साथ हो रहे व्यवहार पर बोली BJP, कोई हैरानी नहीं सवर्णों के साथ RJD का धोखा देने कायह खेल पुराना

जगदानंद के साथ हो रहे व्यवहार पर बोली BJP, कोई हैरानी नहीं सवर्णों के साथ RJD का धोखा देने कायह खेल पुराना

PATNA : जगदानंद सिंह का राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहना अब सिर्फ एक - दो दिन बात है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि लालू प्रसाद और तेजस्वी ने यह फैसला कर लिया है कि जगदानंद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से हटाकर उनकी जगह अब्दूल बारी सिद्दीकी को बैठाया जाएगा। राजद में चल रहे इस उठापटक को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जगदानंद सिंह के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। वह राजद के लिए कोई नई बात नहीं है। वह इससे पहले भी ऐसा कर चुके हैं। 

भाजपा नेता ने कहा सत्ता में बने रहने के लिए लालू प्रसाद और तेजस्वी किसी की भी बलि चढ़ा सकते हैं। पूर्व में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह की बलि ली। फिर अब उनके पिता के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है। इससे पहले रघुवंश प्रसाद जी के साथ भी ऐसा ही किया था। यह वह लोग हैं जो सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी सवर्णों को बलि लेने से नहीं चूकते हैं। इनके लिए पहले भी माय समीकरण ऊपर है। 

सवर्णो को कभी सम्मान नहीं दे सकते 

जगदानंद के साथ हो रहे व्यवहार पर दुखी नजर आए विजय सिन्हा ने कहा यह लोग सिर्फ कहने के लिए ए टू जेड की बात करते हैं। सच्चाई यह है कि यह सिर्फ माय समीकरण की सोचते हैं। वह कभी सवर्णों को सम्मान नहीं दे सकते हैं। यह हमेशा यूज करनेवाले हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रिमंडल में देख लें, समझ जाएंगे। यहां सिर्फ भ्रष्टाचारियों को ही महत्व दिया जाता है। 

भाजपा में करेंगे स्वागत

विजय सिन्हा ने कहा कि जगदानंद बेहद स्वाभिनानी इंसान रहे हैं। राजद में फिलहाल जो हालात हैं, उसमें कहीं न कहीं उन्हें भी लग रहा था कि उनके स्वाभिमान को लगातार ठेस पहुंचाने की कोशिश हो रही है। जो उन्हें आहत कर रहा था। यही कारण है वह राजद से लगातार अलग हो रहे थे। 

विजय सिन्हा ने इस दौरान यह भी कहा कि भाजपा ऐसे लोगों को अपनी पार्टी को ही पसंद करती है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ हो, गलत के खिलाफ हों, अगर जगदाबाबू चाहेंगे तो हमारी पार्टी में उनका स्वागत किया जाएगा


Suggested News