बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी ने सीएम नीतीश पर कसा तंज, कहा बदले बदले से सरकार नजर आते हैं, पढ़िए पूरी खबर

बीजेपी ने सीएम नीतीश पर कसा तंज, कहा बदले बदले से सरकार नजर आते हैं, पढ़िए पूरी खबर

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ.निखिल आनंद ने सीएम नीतीश पर तंज कसते हुए कहा की बिहार के सीएम नीतीश कुमार की बॉडी लैंग्वेज बदली हुई है। एनडीए सरकार के मुख्यमंत्री रहते समय भाजपा ने उन्हें अपने कंधे पर बिठाकर रखा, भरपूर सम्मान दिया। जिसके कारण वे अत्यंत ही सहज नजर आते थे। लेकिन अब महागठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री बनने के बाद वे बहदवास- बेचैन और बहुत बदले हुए नजर आते हैं। 

उनके भाषण के तौर तरीके में भी बदलाव नजर आता है। आश्चर्य होता है की कभी वे किसी ठेकेदार के आगे तो कभी किसी पत्रकार के आगे झुकते नजर आते हैं। अपने अधिकारियों के आगे भी वे सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़ चुके है। खबर यह भी है की कई बार उन्होंने सीएम हाउस में मंत्री विधायकों के आगे झुकने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने उन्हें रोक दिया। अब मुख्यमंत्री कुछ भूलते नजर आते हैं। 

ये सब बदलाव इसलिए आया है की उनपर आरजेडी का खासा दवाब है। केवल तीन सीट बहुमत के लिए आरजेडी को चाहिए। इसके बाद आरजेडी कभी उन्हें धकिया सकती है।  उन्होंने कहा की बिहार की जनता भी अपने मुख्यमंत्री के बदले हुए आचार व्यवहार और बॉडी लैंग्वेज से आश्चर्यचकित- चिंतित है। जनता सवाल पूछ रही है कि आखिर बदले- बदले से सरकार क्यूँ नजर आते हैं। 

Suggested News