बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक की हुई शुरुआत, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया उद्घाटन

भाजपा संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक की हुई शुरुआत, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया उद्घाटन

PATNA : बीजेपी के संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना के ज्ञान भवन में शुरू हो गयी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर पार्टी के सभी मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्य मंच पर जगह दी गई है। वहीं सभी को फूल और बुके देकर सम्मानित किया गया। 


2 दिनों तक चलने वाले राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के साथ बीजेपी मिशन 2024 के लोकसभा  चुनाव की तैयारी में जुट गई है। बिहार के 40 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की पैनी नजर है। बताते चलें की  करीब 700 से ज्यादा की संख्या में डेलीगेट को इस बैठक में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।

बताते चलें की राष्ट्रीय कार्यकारिणी कीबैठक का विधिवत उद्घाटन करने के लिए जेपी नड्डा नड्डा शनिवार को 11 बजे पटना पहुंचे। इसके बाद राजधानी में उनका विभिन्न स्थानों पर उनका अभिनंदन किया गया। 

पटना पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष हाईकोर्ट के निकट बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद युवा मोर्चा के मोटर साइकिल सवारों के साथ रोड शो करते हुए संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जेपी की प्रतिमा तक गए।

पटना से वंदना शर्मा की रिपोर्ट 

Suggested News